नोएडा में चोरों के हौसले बुलंद : योगी के घर से उड़ाया कीमती सामान, पुलिस को दी चुनौती

नोएडा | 3 घंटा पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा में चोर रोजाना चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने थाना फेस-3 क्षेत्र में योगी के घर से कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना 16 अक्तूबर की है। पुलिस ने 12 दिन बाद मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

जानिए पूरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में अंकित योगी ने बताया कि वह सेक्टर-66 स्थित मामूरा में एक पीजी में रहते हैं। वह एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। अंकित के मुताबिक 16 अक्तूबर की रात उनके कमरे से दो महंगे मोबाइल और एक लैपटॉप चोरी कर लिया गया। किसी अज्ञात ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद उनहोंने अपने पड़ोसियों और अन्य आसपास के लोगों से अपने सामान के लिए पूछा। पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। पीड़ित को शक है कि किसी आसपास के युवक ने ही वारदात को अंजाम दिया है। 
 
पुलिस ने शुरू की जांच 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें