लोकसभा चुनाव 2024 : योगी का वेस्ट यूपी में तूफानी दौरा, गौतमबुद्ध नगर के बाद मरेठ में विपक्ष पर जमकर बरसे

Tricity Today | मंच पर योगी आदित्यनाथ का स्वागत



Meerut News : भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे चरण के चुनाव को लेकर कमर कस ली है। गुरुवार को पश्चिमी यूपी के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। सीएम योगी ने पहले गौतमबुद्ध नगर में जनसभा को संबोधित किया, उसके बाद मेरठ के सिसौली में पहुंचे। उन्होंने लोकसभा सीट के प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए वोट मांगे। योगी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों, अयोध्या में राम मंदिर, कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। इस जनसभा के बाद योगी मेरठ से गाजियाबाद पहुंचे।

500 वर्षों बाद रामलला अपने घर पधारे : सीएम
सीएम योगी ने कहा कि राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भगवान राम का रोल निभाया है। उनको भी नहीं पता था कि एक दिन रामलला अपनी जन्मभूमि पर विराजमान होंगे। जिस साल अरुण गोविल को टिकट मिला, उसी वर्ष 500 वर्षों बाद रामलला अपने घर पधारे। अयोध्या में राम नवमी के दिन 15 लाख से ज्यादा लोग आए। जो सपना देश के बलिदानियों ने देखा था, वह सपना साकार होते हुए वर्तमान पीढ़ी देख रही है। सीएम ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश चाहिए, आत्मनिर्भर मेरठ चाहिए। इस लिए चुनाव में अरुण गोविल को विजय बनाए।

2014 से पहले मुश्किल था विकास : योगी
सीएम ने आगे कहा कि मेरठ से दिल्ली तक 12 लेन का एक्सप्रेस-वे, रैपिड रेल, एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मेरठ का खेल उद्योग और मेरठ में मेट्रो लाने का काम 2014 से पहले कल्पना करना मुश्किल था। जिससे भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद पूरा किया। सीएम ने कहा कि 2014 से पहले हर भारतीय को चिंता थी कि देश का क्या होगा, लेकिन अब भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। उत्तर प्रदेश सरकार गरीब परिवारों को मुफ्त में इलाज की सुविधा दे रही है और राज्य में विकास के कई काम हुए हैं। यह चुनाव राष्ट्र के हित में है या परिवार के हित में, यह तय करना है। एक तरफ पीएम मोदी का 140 करोड़ परिवार है, दूसरी तरफ सपा-बसपा का केवल अपना परिवार है।

अन्य खबरें