अनाथ बच्चों की 21 साल तक की जाएगी सहायता, जानिए मुख्यमंत्री का प्लान

बेसहारा बच्चों का सहारा बनेगी हरियाणा सरकार : अनाथ बच्चों की 21 साल तक की जाएगी सहायता, जानिए मुख्यमंत्री का प्लान

अनाथ बच्चों की 21 साल तक की जाएगी सहायता, जानिए मुख्यमंत्री का प्लान

Tricity Today | Symbolic Image

Gurugram News : हरियाणा सरकार ने बेसहारा बच्चों लिए महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि 21 वर्ष तक के ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है या जो अन्य कारणों से बेसहारा हैं, उन्हें सरकार हर महीने 1850 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

किन परिवारों के लिए है यह योजना
यह योजना उन परिवारों के लिए है जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है। एक परिवार में अधिकतम दो बच्चों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। आवेदन के लिए बेसहारा होने का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और हरियाणा में 5 वर्ष के निवास का प्रमाण आवश्यक है। इसी के साथ, मत्स्य पालन विभाग ने भी किसानों के लिए लाभकारी योजना की घोषणा की है। जिले में वर्तमान में 70 एकड़ खारे पानी की भूमि में झींगा पालन किया जा रहा है, जिससे किसानों को प्रति हेक्टेयर 10-15 लाख रुपये तक का लाभ हो रहा है।

कार्यालय में करे संपर्क
विभाग द्वारा सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत और अनुसूचित जाति एवं महिलाओं के लिए 60 प्रतिशत तक की अनुदान राशि दी जा रही है। आवेदक विभागीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.