गाजियाबाद में 2 ईंट भट्ठों पर GST विभाग का छापा : लाखों का माल किया सील, टैक्स चोरी कर सरकार को लगा रहे थे चूना 

Google Image | ईंट का भट्ठा



Ghaziabad News : गाजियाबाद में मोदीनगर और धोलाना में दो ईंट के भट्ठों पर स्टेट टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। जांच में दोनों के संचालक टैक्स चोरी करते पाए गए। जीएसटी टीम ने मौके पर पाया गया लाखों रुपये का माल सील कर दिया है। कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। टैक्स की वसूली की जाएगी और नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।


जानिए कैसे कर रहे थे फर्जीवाड़ा 
गाजियाबाद के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 एसआईबी जोन 1 सरिता सिंह के नेतृत्व में गाजियाबाद और हापुड़ में दो भट्ठों पर छापेमारी की गई। मोदीनगर के गांव महमदपुर कदीम में छह प्रतिशत कर देनदारी स्वीकार कर आईटीएस का लाभ लिया गया है। साथ ही टर्नओवर छिपाकर और बिक्री कम दिखाकर कर चोरी की जा रही थी। भट्ठे की प्रति चक्र क्षमता 20 लाख ईंट बनाने की है। जांच में 25.84 लाख पकी हुई ईंटें, दस टन कोयला मिला। बिना स्टॉक रजिस्टर मेंटेन किए कारोबार किया जा रहा था। सब कुछ सील कर दिया गया। 

ईंटें बनाते थे ज्यादा, दिखाते थे कम 
जीडीए की टीम ने धौलाना के गांव सुखदेव पुर समाना रोड पर एक भट्ठे पर छापा मारा। फर्म ने वर्ष 2023-24 में 61.25 लाख रुपये की ईंटों की आपूर्ति दिखाई, जबकि भट्ठे की क्षमता 40-50 लाख ईंटें प्रति वर्ष बनाने की है। इससे साफ है कि जानबूझकर कम टर्नओवर दिखाकर टैक्स चोरी की जा रही थी। भट्ठे पर करीब 75 कर्मचारी काम करते मिले। भट्ठे की प्रति चक्कर 15 लाख ईंट बनाने की क्षमता है। जांच करने पर भट्ठे पर 19.43 लाख पकी हुई ईंटें और 30 टन ताड़ी मिली।

अन्य खबरें