गाजियाबाद की हवा होगी साफ : नगर निगम को मिले 17 करोड़ रुपये, जानिए किन कार्यों पर खर्च होगी धनराशि

Google Image | गाजियाबाद नगर निगम



Ghaziabad News : गाजियाबाद की हवा जल्द ही साफ नजर आएगी। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, गाजियाबाद नगर निगम को वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए शासन से करीब 17 करोड़ रुपये मिले हैं। यह धनराशि किन कार्यों पर खर्च की जाएगी, इसकी योजना बनाई जा रही है। उम्मीद है कि सड़कों के निर्माण और हरित पट्टियों के विकास पर अधिक धनराशि खर्च होगी।

सड़कों के किनारे लगाए जाएंगे पौधे 
शहर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। इसी क्रम में केंद्र सरकार की ओर से वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए निगम को 17 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। निगम को यह धनराशि प्रदूषण कम करने पर ही खर्च करनी है। निगम से काम कराने के लिए योजना बनाई जा रही है। धूल उड़ने से रोकने के लिए जर्जर सड़कों पर और काम कराया जाएगा। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएंगी। सड़कों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे।

अभी तक प्रदूषण में मामूली सुधार
नगर निगम की तरफ से प्रमुख सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र की कई सड़कों का निर्माण कराया गया। वहां सड़कें बनने के बाद धूल उड़ना बंद हो गई है। इसके साथ ही हरित पट्टियों का विकास किया जा रहा है। कूड़े को उठाकर उसका निस्तारण किया जा रहा है। कूड़े में आग लगाने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जा रही है। हालांकि अभी तक प्रदूषण में मामूली सुधार ही हो पाया है।

अन्य खबरें