शर्मसार गाजियाबाद : छी! मां के साथ ऐसा घिनौना काम, अब सलाखों के पीछे ...

Tricity Today | Symbolic image



Ghaziabad News : गाजियाबाद से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। 30 साल बेटे ने मां के साथ ऐसा घिनौना काम कर डाला, जैसा कोई बेटा या मां सपने में भी नहीं सोच सकती। उस मां के साथ इतनी गिरी हुई हरकत जिसने पैदा करने के बाद पाल पोषकर इतना बड़ा किया। मां के विरोध करने पर इस कलियुगी बेटे ने मारपीट भी की। सोचो, उस मां पर क्या गुजरी होगी, जिसे बेटे के खिलाफ ऐसा घिनौना काम करने पर रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

लोनी बार्डर की एक कालोनी का है मामला
मां के साथ घिनौना काम करने का यह वाकया लोनी बार्डर थानाक्षेत्र की एक कालोनी का है। तड़के करीब चार बजे की बात है। बेटे ने मां को पानी के लिए आवाज दी। मां बिस्तर से उठी और बेटे के लिए पानी लेकर पहुंची, मां को क्या पता था कि जिसके लिए वह यह सब कती है, उसके मन में इतने गंदे ख्याल भी आ सकते हैं। आरोप है कि पानी देने पहुंची मां को उसने बिस्तर पर खींचकर गिरा लिया और गलत हरकत करने लगा। मां ने विरोध करते हुए खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने लात घूंसों से मारपीट की और फिर जबरन...।

चेहरे और आंख पर गंभीर चोट आई
आरोपी द्वारा की गई मारपीट से महिला के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट आई है। आरोपी ने घिनौने काम को अंजाम देने के बाद मां को धमकी दी कि इस मामले में किसी से कुछ कहा तो वह जान से मार देगा। तड़के ही ऐसी वारदात होने से सदमे में आई महिला को यह समझने में भी कई घंटे लग गए कि वह क्या करे। फिर महिला ने परिजनों से आपबीती बताई और थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया
महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद लोनी बार्डर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी में नशे में वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। उसने पुलिस को बताया कि नशे में होने के कारण सिर पर शैतान बैठ गया था और उससे इस तरह का घिनौना काम हो गया।

अन्य खबरें