ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बेवफाई : जिसके लिए छोड़ा था घर-द्वार वह निकला एक बच्चे का बाप, प्यार में धोखा मिलने पर साथ रहने से इंकार

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह किसी संपत्ति को लेकर या पैसे की वजह से नहीं हुई है बल्कि एक युवक ने यह धोखा प्यार में दिया है। एक युवती ने अपने घरवालों से लड़-झगड़कर जिस युवक से शादी की वह पहले से ही शादीशुदा निकला। इतना ही नहीं उसकी एक डेढ़ साल की बेटी भी है। बताया जा रहा है वह युवक बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला है। सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। आरोप है कि अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखा देकर शादी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट में की थी लव मैरिज 
मूलरूप से अयोध्या की रहने वाली कोमल ने बताया कि 31 मई को ग्रेटर नोएडा के इटहेरा गांव निवासी नितिन से दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लव मैरिज की थी। उसके बाद आर्य समाज मंदिर में सात फेरे लिए। कोमल ने बताया कि नितिन की मां ने भी उसके पहले से शादीशुदा होने से इंकार किया था, जबकि कोमल के परिजनों ने नितिन से शादी करने से मना किया था। लेकिन उसके प्यार में पागल कोमल ने किसी की एक न सुनी।

अब साथ रहने से किया इंकार 
शादी के बाद पीड़िता को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसकी एक डेढ़ साल की बेटी भी है। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। पीड़िता ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। आरोप है कि अब नितिन उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य खबरें