BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

Tricity Today | फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में आज दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची स्थानीय फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को रोक दिया। यह घटना 16 अक्टूबर, 2024 को दोपहर 2:08 बजे घटी। 
कैसे और कब हुई घटना 
गौतमबुद्ध नगर फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अमन इंडस्ट्रीज, एक पेंट कंपनी आई-01 साइट सी, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में आज दोपहर 2:08 बजे आग लग गयी। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, फायर सर्विस यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। उनकी कुशल कार्रवाई के कारण आग को जल्द ही पूरी तरह से बुझा दिया गया।

किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं 
सबसे राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह फायर सर्विस की तत्परता और कुशलता का परिणाम है। फायर सर्विस यूनिट की सराहना की जानी चाहिए, जिन्होंने अपनी तत्परता और कौशल से एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। 

अन्य खबरें