BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Tricity Today | Big Breaking



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-82 में दो पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर आपस में विवाद में चल रहा था। रविवार को इसी विवाद को लेकर सेक्टर-137 स्थित मेट्रो स्टेशन के नीचे दोनों पक्षों के बीच बहस चल रही थी। बहस के दौरान मामला गरमा गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के नवेंद्र कुमार झा की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक नोएडा सेक्टर-92 के बी 359 में रहता था। जबकि हत्यारोपी खोड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के नवेंद्र के सिर में गोली मार दी। नवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में पता चला है कि मृतक का खोड़ा में भी मकान है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें