ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का कहर : बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी सोने की चेन, पुलिस पेट्रोलिंग की खुली पोल

Google Image | गोल्फ विस्टा अपार्टमेंट



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का कहर जारी है। बदमाश ताबड़तोड़ लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाश एक बार फिर अपने इरादों में कामयाब रहे। वे पति के साथ टहल रही महिला के गले सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अपार्टमेंट की सर्विस रोड पर लूटा 
पुलिस के मुताबिक, नलिनी कांत मोहंती अपने परिवार के साथ गोल्फ विस्टा अपार्टमेंट में रहते हैं। नलिनी कांत ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वह अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले थे। पति-पत्नी अपार्टमेंट की सर्विस रोड पर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरे उनके पास आए और महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। दंपति ने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश आसानी से फरार हो गए। 

पुलिस ने क्या कहा 
इस संबंध में बीटा 2 थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें