ग्रेटर नोएडा में पति, पत्नी और वो का बवाल : प्रेमिका से बात करने का विरोध किया तो बीवी का हाथ तोड़ा, फिर घर में आग लगाकर भागा

Google Images | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका से बात करने से रोका। फिर क्या था, गुस्साए पति ने उस पर डंडे से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी घर में आग लगाकर भाग गया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस का नाम लेते ही भड़क गया पति 
पुलिस के मुताबिक जलपुरा गांव में सुमन देवी अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। महिला का पति कैब चलाता है। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला से बात करता है। इसका विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है। सुमन ने अपने पति से कहा कि अगर वह दूसरी महिला से संबंध खत्म नहीं करेगा तो वह इस मामले को समाज और पुलिस तक ले जाएगी। इस बात पर पति भड़क गया और उसने पत्नी सुमन की पिटाई कर दी। मारपीट में सुमन का एक हाथ टूट गया। 

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी 
इस घटना के बाद उसने घर में आग लगा दी और तोड़फोड़ कर भाग गया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पति वीरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें