ग्रेटर नोएडा में महिला की दर्दनाक मौत : पति को हंसाने के लिए कर रही थी गुदगुदी, थप्पड़ खाने के बाद उठाया खौफनाक कदम

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के अट्टा फतेहपुर गांव में एक महिला अपने पति को हंसाने के लिए गुदगुदी कर रही थी। इससे गुस्साए पति ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इससे आहत हुई महिला ने जहर खा लिया। घटना दो दिन पहले की है। रविवार को अस्पताल में महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

8 साल पहले हुआ था निकाह 
पुलिस के मुताबिक करीब 8 साल पहले हरियाणा निवासी शबनम की शादी दनकौर के अट्टा फतेहपुर गांव निवासी साजिद से हुई थी। पति बोल नहीं पाता है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को शबनम अपने पति को गुदगुदी कर हंसाने की कोशिश कर रही थी। एक-दो बार गुदगुदी करने के बाद पति ने उसे रोक दिया। लेकिन पत्नी लगातार गुदगुदी करती रही। इससे नाराज होकर पति ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर पत्नी ने पति के सामने ही घर में रखा कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर पति ने अन्य परिजनों को बुला लिया। परिजनों ने महिला को दनकौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मायके वालों को भी सूचना दी गई। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि रविवार को अस्पताल में शबनम की मौत हो गई। महिला की मौत जहरीली दवा से हुई है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें