अच्छी खबर : गुरग्राम की दो नामी कंपनियों ने सीएसआर ट्रस्ट में दिया करोड़ों का योगदान, मनोहर लाल बोले- इन परियोजनाओं पर होगा खर्च

Tricity Today | चेक प्रदान करते हुए कंपनी प्रतिनिधि



Gurugram News : सपनों के शहर गुरुग्राम में हरियाणा सरकार आम जनों के लिए लगातार विशेष योजनाओं का लाभ दे रही है। बड़े-बड़े विश्वविद्यालय हो या यातायात व्यवस्था सभी जगहों में विकास के कार्यों को तेजी दी जा रही है। करोड़ों रुपए की योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में अपना योगदान देने के लिए गुरुग्राम की दो नामी कंपनियां सामने आई है, जिन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को 4 करोड़ इतने लाख 61 लाख 06 हजार के चेक सौंपे योगदान में दिए है। 

तालाबों के पुनरूद्घार और लाइब्रेरी खोलने का काम 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को गुरूग्राम में दो कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सीएसआर फंड के तहत चार करोड़ रुपए और 61 लाख 6 हजार के चेक दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट को मिली इस धनराशि का उपयोग प्रदेश में तालाबों के पुनरूद्घार और लाइब्रेरी खोलने में किया जाएगा।

 किन कंपनियों ने दिया योगदान  
मुख्यमंत्री को इंडस टावर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने चार करोड़ रुपए और पेरनो रिकॉर्ड इंडिया द्वारा 61 लाख 06 हजार रुपए धनराशि का चेक दिया। हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट को मिली इस धनराशि के सदुपयोग को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बोधराज सिकरी और एडिशनल सीईओ गौरव सिंह भी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें