Hapur News : सपा नेता की पत्नी की गोली मारकर हत्या, बेटे पर 15 हजार का इनाम घोषित 

हापुड़ | 5 महीना पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | Symbolic



Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया गार्डन में समाजवादी पार्टी के नेता और प्रॉपर्टी डीलर जहीर सलमानी की पत्नी नाज़रीन की दिनदहाड़े शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जब महिला घर में मौजूद थी तब हमलावर ने उसे गोलीमार कर मौत के घाट उतार दिया था। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से पिस्टल का एक कारतूस और दो खोखा कारतूस को बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने जहीर सलमानी की तहरीर के आधार पर नाजरीन के सौतेले बेटे इमरान पर मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिस पर अब पुलिस नें 15 हजार का इनाम घोषित किया है।

क्या है पूरा मामला 
दरअसल, जहीर सलमानी ने दो शादी की है। पहली पत्नी का नाम फातिमा है जिससे दो बेटे इमरान और रिजवान और दो बेटियां शहाना और इमराना है। वहीं मृतक नाजरीन जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी थी, जो कि हापुड़ के फूलगढ़ी की रहने वाली थी। नाज़रीन ने लगभग 17 साल पहले ज़हीर सलमानी से शादी की थी और नाजरीन से एक बेटा रियान है। जहीर सलमानी का प्रॉपर्टी का भी काम है। जिसने गांव चितौली में 20 करोड़ की जमीन को नाजरीन और बच्चे के नाम से खरीदा था, जबकि पहली पत्नी का बेटा इमरान इसका विरोध कर रहा था। बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर कई बार विवाद भी हुआ जिसके चलते इमरान ने अपने साथियों संग मिलकर दिनदहाड़े नाजरीन की गोली मार कर हत्या कर दी है। मामले में सपा नेता जहीर सलमानी नें अपने बेटे के खिलाफ सौतेली मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, वहीं पुलिस नें आरोपी इमरान पर 15 हजार रूपए का इनाम घोषित कर दिया है।

पोस्टर किया जारी 
पुलिस नें पोस्टर जारी करते हुए बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि थाना हापुड़ नगर पंजीकृत धारा 302 के मामले में नाजरीन पत्नी जहीर सलमानी की हत्या के आरोप में वांछित इमरान पुत्र जहीर सलमानी निवासी सामिया गार्डन सिटी बुलन्दशहर रोड थाना हापुड़ नगर, जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15000 रूपये की धनराशि का पुरस्कार घोषित किया गया है। इस अपराधी के सम्बन्ध में कोई जानकारी होने पर तत्काल इसकी सूचना निम्न नम्बरों पर देने का कष्ट करें।

अन्य खबरें