हापुड़ से बड़ी खबर : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें देख भागे मजदूर

हापुड़ | 11 दिन पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | केमिकल फैक्ट्री में लगी आग



Hapur News : धौलाना क्षेत्र के मसूरी-गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जिसके चलते आसपास के फैक्ट्री मालिकों में हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है इस फैक्ट्री में केमिकल तैयार किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की  गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जिसके बाद राहत की सांस ली।

क्या है पूरा मामला 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में स्थित फैक्ट्री संख्या-321 में केमिकल बनाने का कार्य किया जाता है। देर रात किसी कारण अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास की फैक्ट्री में कार्य कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया और भाग खड़े हुए। लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी और सूचना पाकर 15 मिनट के बाद दमकल के वाहन पहुंचने शुरू हो गए। केमिकल फैक्ट्री होने के चलते पांच गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया। 

आग पर पाया काबू 
जिसके बाद आग पर काबू पाने का कार्य शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग के चलते आसपास के फैक्ट्री मालिकों में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय दमकल अधिकारी सचिन बालियान ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और आग पर काबू पा लिया गया है।

अन्य खबरें