गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा : किसान की हिंडन नदी में डूबकर हुई मौत, 3 घंटे बाद मिला शव 

Google Image | हिंडन नदी



Ghaziabad News : गाजियाबाद में थाना मुरादनगर क्षेत्र के गांव व्हिंग में मवेशी चराने गए किसान की हिंडन नदी में डूबकर मौत हो गई। शनिवार को गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

परिजनों ने जताई डूबने की आशंका 
गांव व्हिंग निवासी 65 वर्षीय कृष्णपाल सिंह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार दोपहर वह हिंडन नदी के किनारे पशुओं को चराने गए थे। लेकिन, देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनके नदी में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। 

3 घंटे तक चला सर्च अभियान 
पुलिस ने शनिवार को हिंडन नदी में तीन घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद गोताखोरों ने उनका शव बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोई पशु नदी में चला गया था। उसे निकालने के लिए वह नदी में उतरे और डूब गए।

अन्य खबरें