नोएडा में रील बनाने से पति ने किया इनकार : फांसी पर झूली दो बच्चों की मां, नौ साल पहले हुई थी शादी 

नोएडा | 3 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | Symbloice Image



Noida News : बदलते समय में लोगों के अंदर सोशल मीडिया का खुमार इस कदर हावी हो गया है कि फेमस होने के लिए लोग अजीबोगरीब हरकत करते है। ऐसे में नोएडा में रील बनाने वालों की तादाद ज्यादा बढ़ रही है। इसी रील के चक्कर में एक महिला ने अपनी जान दे दी है। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक पति को अपनी पत्नी से इंस्टाग्राम डिलीट करवाना भारी पड़ गया है। इस बात से परेशान पत्नी ने खुदखुशी कर ली है। 
 
क्या है पूरा मामला 
मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा में दो बच्चों की मां ने सोमवार को केवल इस बात पर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके पति ने उसे इंस्टाग्राम का इस्तेमाल नहीं करने को कहा था। परिवार नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहता है। पुलिस का कहना है कि सोमवार को महिला का इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने को लेकर उसके पति से झगड़ा हुआ था। पति ने इंस्टाग्राम डिलीट भी करवा दिया था। झगड़े के कुछ देर बाद महिला ने घर के एक कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। 

नौ साल पहले हुई थी शादी 
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची। दंपति की शादी को नौ साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे हैं। लोगों का कहना है कि महिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी इसके साथ ही वह रील भी बनती थी। उसके रील बनाना पति को पसंद नहीं था इस बात को लेकर उनका आए दिन झगड़ा होता रहता था।

अन्य खबरें