दर्दनाक खबर : गाजियाबाद में धारदार हथियार से पत्नी पर किया था हमला, नोएडा के अस्पताल में हुई मौत

नोएडा | 9 दिन पहले | Nitin Parashar

Google Photo | Symbolic



Noida News : खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है।

क्या है मामला 
नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायल पूजा को गंभीर हालत में सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पूजा के ऊपर पति लोकेश कुर्मी ने चाकू से हमला किया था। उपचार के दौरान उसकी  मौत हो गई। पूजा खोड़ा कॉलोनी के प्रेम विहार में रहती थी। थाना सेक्टर 58 पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस द्वारा की जाएगी।

आरोपी गिरफ्तार 
खोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूजा और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसके पति ने ही पूजा के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पूजा की मौत के बाद घटना को हत्या की धारा में तरमीन कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य खबरें