नोएडा में ओला बाइक सवार की मौत : मेट्रो स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिले, अस्पताल में तोड़ा दम

नोएडा | 3 दिन पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में रविवार रात एक ओला बाइक सवार सेक्टर-94 मेट्रो स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हुए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय विनय यादव परिवार के साथ सदरपुर कॉलोनी में रहते थे। वह ओला बाइक चलाते थे। रविवार रात विनय सेक्टर-94 मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हुई है। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर ओला बाइक सवार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अन्य खबरें