नोएडा के अपना घर आश्रम में फिर एक मौत : गंभीर हालत में अस्पताल में कराया था भर्ती, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज

नोएडा | 2 दिन पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा के सेक्टर 34 स्थित अपना घर आश्रम में फिर एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। प्रबंधन का दावा है कि बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जिला अस्पताल में कराया था भर्ती 
सेक्टर 34 अपना घर आश्रम है। यहां बेसहारा बुजुर्ग महिलाएं रहती हैं। प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि  में रहने वाली बुजुर्ग महिला विमला को वहां के केयरटेकर ने गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि अपना घर आश्रम में गरीब और असहाय महिलाओं को नि:शुल्क रहने व भोजन की व्यवस्था की जाती है। 

इससे पहले भी आश्रम में हुई मौतें 
13.08.2023 को अपना घर आश्रम की टीम द्वारा श्रीमती रूपमती उम्र करीब 80 वर्ष को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अपना घर आश्रम सेक्टर-34 नोएडा से जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। महिला काफ़ी दिनों से बीमार थी। 14.09.2023 को अपना घर आश्रम की टीम द्वारा कुसुम उम्र करीब 80 वर्ष को अधिक बीमार होने के कारण अपना घर आश्रम सेक्टर-34 नोएडा से जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा से जाते समय मृत्यु हो गई थी। महिला विगत दिनों से बीमार थी और त्वचा रोग से पीड़ित थी। 15.08.2023 को अपना घर आश्रम की टीम द्वारा फातिमा उम्र करीब 65 वर्ष को अधिक बीमार होने के कारण अपना घर आश्रम सेक्टर-34 नोएडा से जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। महिला भी विगत कई दिनों से बीमार चल रही थी।

पुलिस का बयान 
इस संबंध में थाना सेक्टर 24 पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ करने पर पता चला है कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। पीएम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

अन्य खबरें