बधाई हो! नोएडा के कांग्रेसी सतेंद्र शर्मा ने हिमाचल के नवनियुक्त सीएम से मुलाकात की

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | नोएडा के कांग्रेसी सतेंद्र शर्मा ने हिमाचल के नवनियुक्त सीएम से मुलाकात की



Noida/Delhi: नोएडा के कांग्रेसी सतेंद्र शर्मा ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री से मुलाकात की। नोएड़ा कांग्रेस के नेता यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने सुखविंदर सिंह सुक्खू से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। सतेंद्र शर्मा ने बताया कि एनएसयूआई से राजनीति की शुरूआत करने वाले जमीनी नेता को प्रदेश की कमान सोपी गई है। यह पार्टी के हर छोटे और सामान्य कार्यकर्ता के लिए खुशी की बात है। पार्टी हमेशा जमीनी नेताओं को आगे बढ़ाने का काम करती है।

सतेंद्र शर्मा ने कहा कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री से मिलकर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर उन्हें हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। उनकी सादगी ही उन्हें एक महान नेता बनाती है।

अन्य खबरें