नोएडा से बड़ी खबर : खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, महिला समेत 4 लोग झुलसे, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

नोएडा | 7 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | सिलेंडर फटने से चार लोग घायल



Noida News : शहर में सिलेंडर फटने के कई मामले सामने आ रहे हैं। रबूपुरा कस्बे के मोहल्ला शहीद नगर में शनिवार शाम एक घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। आग में घिरे पूरे परिवार को ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। ताजा मामला आज नोएडा की सेक्टर-121 स्थित गढ़ी चौखंडी से सामने आया है। जिसमें सिलेंडर फटने से चार लोग घायल हो गए। घायल दंपति को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला 
मिली जानकारी के मुताबिक, गोरंग सरकार गढ़ी चौखंडी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते है। रविवार सुबह उनकी पत्नी खाना बना रही थी। उस दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गयी। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड और फेस-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाया जा चुका था। घटना में बंगाल के गौरंग सरकार, उनकी पत्नी, एक बेटी और पड़ोसी प्रदीप विश्वास झुलस गए।

दिल्ली सफदरजंग रेफर 
घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। लेकिन गौरंग सरकार और उसकी पत्नी बुरी तरह झुलस गए थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली सफदरजंग में भर्ती कराया गया है।

खाना बनाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल 
  1.  एलपीजी के कुछ अवशेष बचने पर सिलेंडर को गर्म पानी के स्नान में न डालें। गर्मी और आग के संपर्क में आने पर गैस सिलेंडर के फटने की संभावना हमेशा बढ़ जाती है।
  2.  अनजाने में गैस नॉब को खुली स्थिति में रखना। उपयोग में न होने पर रेगुलेटर नॉब को बंद रखना चाहिए 
  3.  रसोई में एलपीजी सिलेंडर या खाना पकाने वाले स्थान के पास ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक न रखें।
  4.  एलपीजी सिलेंडर के पास बिजली के उपकरणों का उचित रखरखाव रसोई और खाना पकाने का क्षेत्र खुला होना चाहिए।
  5. आईएसआई अनुमोदित रबर ट्यूब और रेगुलेटर का उपयोग करना चाहिए।
  6. एलपीजी सिलेंडर केवल अधिकृत फ्रेंचाइजी से ही खरीदना चाहिए।

अन्य खबरें