नोएडा में अच्छी पहल : धूप से राहत के लिए अनोखा कदम, रेड लाइट पर लगे ग्रीन नेट 

नोएडा | 3 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | ग्रीन नेट 



Noida News : नोएडा एनसीआर में भीषण गर्मी में के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शहर में तापमान 45 डिग्री के आसपास है। सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना टू व्हीलर और रेड लाइट पर खड़े पुलिस कर्मियों को करना पड़ रहा है। ऐसे में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने टू व्हीलर और ट्रैफिक पुलिस कर्मी के लिए खास पहल की है। हर के व्यस्त चौराहों और लाल बत्ती वाले क्षेत्रों पर ग्रीन नेट लगाया जा रहा है। जिससे रेड लाईट और यातायात ठहराव के दौरान पुलिस कर्मी और आमजन तेज धूप से बच सकें। यह पहल न केवल यातायात को गर्मी से राहत देगी बल्कि आवागमन को भी सुगम बनाएगी।
          View this post on Instagram                      

A post shared by Tricity Today (@tricitytoday_)

29 मई तक रेड अलर्ट यानी लू रहेगी जारी
भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। इसके साथ ही लू के चलते अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। आईएमडी के मुताबिक, मौसम साफ रहेगा। हवा की गति सात से पांच किमी प्रति घंटा रहेगी। इससे गर्मी और अधिक महसूस होगी। 29 मई तक रेड अलर्ट यानी लू जारी रहेगी। हालांकि, हल्के बादल छाए रहेंगे। चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, 3 दिनों तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। धूप के साथ लू चलेगी। इससे लोगों को तेज गर्मी का एहसास होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

जिला अस्पताल में 30 बेड आरक्षित
जिला पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि लू के मद्देनजर अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए तीस बेड आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल में छह बेड और छह अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चार-चार बेड आरक्षित किए गए। ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों का इलाज किया जा सके। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में भर्ती होने वाले इन मरीजों को एयर कंडीशनर या एयर कूलर की सुविधा मिलेगी। जिला अस्पताल में पहले से ही सेंट्रलाइज्ड एसी है। सीएचसी में ऐसी कोई सुविधा नहीं है। इसलिए यहां एयर कूलर लगाए गए हैं।

अन्य खबरें