BIG BREAKING : सेंट्रल नोएडा में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 10 चौकियों के प्रभारी बदले

नोएडा | 8 दिन पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | BIG BREAKING



Noida News : सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी (DCP Shakti Mohan Awasthi)) ने पुलिस प्रशासन में एक बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत 10 चौकियों के प्रभारियों को नए पदों पर नियुक्त किया गया है। यह कदम स्थानीय पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इनको मिली यहां की जिम्मेदारी
गौतमबुद्ध नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बदलाव में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उप निरीक्षक विनीत राणा को सेंट्रल नोएडा से गौर सिटी 2 चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार, उप निरीक्षक बृजपाल सिंह को थाना बादलपुर से राइस सिटी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। रोहित आर्य को राय सिटी चौकी से धूम मानिकपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि शैलेंद्र सिंह को धूम मानिकपुर से बादलपुर थाना भेजा गया है। अरविंद शर्मा को सूरजपुर थाना से एस सिटी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

कुलेसरा चौकी को मिला नया प्रभारी
इसके अलावा, राजेंद्र कुमार को एस सिटी अहमदाबाद से थाना बिसरख, निशांत मलिक को सूरजपुर थाने से कुलेसरा चौकी, और पुष्पेंद्र कुमार को कुलेसरा चौकी से ईकोटेक 3 थाना भेजा गया है। देशपाल सिंह को सेक्टर-63 थाने से फेस-3 थाना और प्रीति पवार को थाना फेस 2 से थाना बिसरख में नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर का कहना है कि यह कदम नोएडा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद है।

अन्य खबरें