BIG BREAKING : नोएडा प्राधिकरण का भूमाफियाओं पर शिकंजा, दिन निकलते ही तोड़ दिया अवैध अतिक्रमण

नोएडा | 4 दिन पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | दिन निकलते ही तोड़ दिया अवैध अतिक्रमण



Noida News : भूमाफियाओं के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। दिन निकलते ही नोएडा प्राधिकरण की टीम ने वर्ग सर्कल-3 में बड़ी कार्रवाई की है। करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर आवे तरीके से भूमाफिया के द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण को तोड़ दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

सूचना सही मिली तो चला बुलडोजर
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की सुबह दिन निकलते ही टीम मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर जाकर तत्काल अवैध अतिक्रमण को तोड़ दिया। कुछ लोगों ने इसका विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल साथ में मौजूद था। इसलिए किसी की एक नहीं चल सकी। इसके साथ यह भी पता चला है कि पेड़ों को काटा जा रहा था। जहां पर अवैध अतिक्रमण हुआ है, वहां पर काफी संख्या में पेड़ है, उन पेड़ को काटकर अवैध निर्माण करवाया जा रहा था। अब बताया जा रहा है कि इन लोगों के खिलाफ पेड़ काटने के आरोप में मुकदमा दर्ज भी किया जा सकता है। इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें