नोएडा वालों अब भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार! आने वाले दिनों में आसमान से बरसेगी आग, अगले हफ्ते हीट स्ट्रोक अलर्ट

नोएडा | 4 महीना पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic Image



Noida/Delhi News : नोएडा समेत पूरे एनसीआर में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली है। पिछले हफ्ते शुक्रवार से दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पास जाने की संभावना है। शनिवार को 45°C तक जा सकता है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने शनीवार को भीषण लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो झुलसा देने वाली हवाओं की स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से साफ है कि अगले हफ्ते तक गर्मी दिल्ली के लोगों की परेशानियां बढ़ाएगी। नोएडा ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और गुरुग्राम में मई के बीच ही गर्मी जून जैसी नजर आ रही है। 

आने वाले दिनों में बढ़ेगा प्रकोप 
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार दिल्ली सफदरजंग का तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार से अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार करने और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलने से लोगों को भीषण लू का सामना करना पड़ेगा। तापमान भी 45 डिग्री तक पहुंचेगा। 

दोपहर के समय गर्मी का प्रकोप 
45 डिग्री तक जाएगा तापमान शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। अगले पांच दिन तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में दोपहर के समय गर्मी से लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मिले मरीज 
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली वालों को इस हफ्ते भीषण गर्मी से राहत के कोई संकेत मिलते नजर नहीं आ रहे हैं। पूरे हफ्ते 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली गर्म हवाएं लोगों की समस्याएं बढ़ाएंगी। दिल्ली में गर्मी के प्रकोप का असर नजर भी आने लगा है। दिल्ली एनसीआर के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीज पहुंच रहे हैं। हाल ही में एम्स दिल्ली में चार, लोकनायक अस्पताल में दो और राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग अस्पताल में एक-एक हीट स्ट्रोक के मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। वहीं, नोएडा में भी कई हीट स्ट्रोक के मरीज मिल रहे है।

अन्य खबरें