सेहत से जुड़ी खबर : स्मार्टसेवा ने हेल्थ चेकअप के लिए लगाया कैंप, जानिए क्या है खासियत

नोएडा | 7 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | कैंप



Faridabad News : स्मार्टसेवा (Smartsewa) लगातार धरातल पर उतरकर लोगों की सेहत को बेहतर करने के लिए कैंप लग रहा है। इस बार स्मार्ट सेवा की टीम ने मोरिंगो अस्पताल के साथ मिलकर स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। करीब 150 लोगों ने  कैंप में हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकतर लोगों ने स्मार्टसेवा को बेहतर प्रयोग बताया। आपको बता दें कि स्मार्ट सेवा ऐप के माध्यम से कहीं से भी बैठकर ऑनलाइन और आसानी से चेकअप करवा सकते हैं। काफी सारे प्रतिष्ठित डॉक्टर भी स्मार्ट सेवा के साथ जुड़े हुए हैं, जो जरूरत पड़ने पर मरीज को बेहतर सलाह और इलाज प्रदान करते हैं।

सीईओ पीयूष गोयल ने बताया कि भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना और अपनों का ख्याल रखना भूल गए हैं। एनसीआर में काम का प्रेशर इतना ज्यादा है कि लोग अपना हेल्थ चेकअप भी अच्छे से नहीं करवा पाते हैं। ऐसे में स्मार्टसेवा जैसा ऐप लोगों की मुश्किल हल करने में अहम किरदार निभा रहे हैं। सीईओ ने स्वास्थ्य कैंप के बारे में बताया कि स्मार्टसेवा ने कैंप लगकर सभी लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच की। स्मार्टसेवा ने रक्तदान के लिए एक समूह बनाया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भविष्य में यह समूह रक्तदान करने के लिए बहुत उत्साहित दिखाई दिया। स्मार्टसेवा भविष्य में इन लोगों के समूह के साथ जरूरतमंद लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
क्या है स्मार्ट सेवा 
स्मार्टसेवा FITT-IIT द्वारा फंडेड डीप टेक टेक्नोलॉजी  स्टार्टअप है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की आदत विकसित करना और व्यक्तिगत डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल (डीएचपी) बनने के लिए लोगों को सशक्त बनाना है। स्मार्ट सेवा सस्ती सटीक सुलभ और तत्काल डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करता है। डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल व्यक्ति को अपने शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के स्वास्थ्य की देख-रेख करने में मदद करेगा। स्मार्टसेवा का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ उनके चारों तरफ के वातावरण का ध्यान रखना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ख्याल रखना भी है।

चेकअप का शुल्क 99 रुपए 
स्मार्टसेवा ने युवाओं के लिए एक विशेष हैबिट कल्टीवेशन प्रोग्राम डिजाइन किया है। जिससे युवा अपने स्वास्थ्य का नियमित रूप से निरीक्षण कर सकें और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी पालन कर सकें। जिसके बदले में वे रोमांचक पुरस्कार और 10 गुना कैशबैक जीत सकते हैं। स्मार्ट सेवा का उद्देश्य सभी सामाजिक जगह जैसे यूनिवर्सिटीज सोसाइटीज ऑफिसेज पार्क आदि में अचटीऐम मशीन स्थापित करना है, ताकि आम जनों में और युवाओं में डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल बनाने की आदत बने और साथ-साथ वातावरण भी साफ रहे। स्मार्ट सेवा के चेकअप का शुल्क 99 रुपए है।

अन्य खबरें