BIG BREAKING : मेट्रो ट्रेन के आगे कूदी किशोरी, नोएडा के सिटी सेंटर स्टेशन पर हुई घटना

नोएडा | 12 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया



Noida News : नोएडा सिटी सेंटर स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर किशोरी ने जान देने की कोशिश की। ट्रेन की चपेट में आने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बरौला की रहने वाली 16 वर्षीय अनीता ने सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। मौजूद लोगों ने किसी तरह पुलिस को बुलाकर उसकी जान बचाई है। पुलिस ने घायल अवस्था में अनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश के पीछे के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। सेक्टर-39 पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

अन्य खबरें