Weather Update Noida-NCR : झमाझम बारिश से मौसम होगा सुहाना, हिल स्टेशन जैसा बनेगा माहौल

नोएडा | 4 दिन पहले | Rakesh Tyagi

Google Images | Symbolic Image



Noida News (आशुतोष राय) : नोएडा-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से ठंडी हवाए और बूंदाबांदी के चलते काफी राहत मिली है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों ने सुकून की सांस ली। आने वाले दिनों में बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों के दिन और रातें आराम से बीतेंगे।

बूंदाबांदी से होंगे कूल-कूल
मौसम के बदलते मिजाज के साथ लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे है। अगले कुछ दिनों में तेज बारिश होने के आसार है। सोमवार को दोपहर एक बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुछ अलग शहरों में मौसम विभाग (IMD) द्वारा बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

क्या होगा आने वाले दिनों का तापमान
नोएडा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27और न्यूनतम तापमान 25  डिग्री सेल्सियस  हो सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुगुवार को नोएडा अधिकतम तापमान 27  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

अन्य खबरें