संबंधों पर कालिख : बहू के बैडरूम से आ रही थी आपत्तिजनक आवाजें, सास ने जाकर नजारा देखा तो हो गई बेहोश

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो



UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बहू के कमरे से आपत्तिजनक आवाजे आ रही थी। इन आवाजों से सास की जब नींद खुली तो खिड़की से अंदर झांका। जिसके बाद सास के होश उड़ गए। बहू अपने प्रेमी के साथ आधी रात को आपत्तिजनक हालत में थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

कुछ दिनों पहले हुई थी शादी
मामला गोरखपुर के गगहा क्षेत्र स्थित एक गांव का है। जहां एक शादीशुदा महिला ने अपनी पति के बाहर होने के चलते अपने प्रेमी को घर बुला लिया। विवाहिता का पति चंडीगढ़ में नौकरी करता है। प्रेमी रिश्ते में विवाहिता का चचेरा भाई लगता है। युवती की शादी 24 अप्रैल 2024 को हुई थी। चचेरा भाई अक्सर बहन के ससुराल आता जाता था। भाई होने की वजह से कभी किसी ने रोक-टोक भी नहीं की और अब उसने ऐसी हरकतें की, जिनका यहां उल्लेख नहीं किया जा सकता।

थाने में चली पंचायत, शादी पर अड़े
बहू के घरवालों ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया और मायकेवालों को तत्काल ससुराल में बुलाया। बहू के ससुराल और मायके वालों समेत विवाहिता गगहा थाने पहुंची। थाने में दोनों की पंचायत चली। इसी बीच विवाहिता के भाई ने बताया कि उनके बीच काफी लम्बे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जब पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों शादी की बात पर अड़ गए। हालांकि, बिना शिकायत के दोनों पक्ष वापिस चले गए, लेकिन यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य खबरें