नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतरे, मां-बेटी सहित चार की मौत, 150 से अधिक घायल

बिहार में भीषण रेल दुर्घटना : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतरे, मां-बेटी सहित चार की मौत, 150 से अधिक घायल

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतरे, मां-बेटी सहित चार की मौत, 150 से अधिक घायल

Google Image | नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतरे

Bihar News : बिहार के दानापुर-बक्सर रेलखंड पर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर रात भीषण ट्रेन हादसा हो गया। यहां दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 9.45 बजे  बेपटरी होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन का एक डिब्बा दूसरे डिब्बे के पर चढ़ गया। इस दुर्घटना में मां बेटी सहित चार यात्रियों की मौत हो गयी है, जबकि लगभग 150 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे की ओर से अभी तक हताहतों की संख्या नहीं बताई गई है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी व कर्मी गुरुवार सुबह तक राहत बचाव में जुटे हुए हैं।

मौके पर मची चीख पुकार
बिहार के दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार रात लगभग 21.45 बजे दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही ट्रेन संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे के बाद घटनास्थल पर रात के सन्नाटे में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आम लोग राहत-बचाव कार्य में लग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट हो गया। मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, रेल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोग के साथ मिलकर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। राहत कार्य कर रह टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकलने में जुटे रहे। गुरुवार सुबह तक राहत और बचाव का कार्य चलता रहा।

चार की मौत, 150 से अधिक घायल
दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही इस ट्रेन की सभी 24 बोगियां बेपटरी हो गई थीं। इनमें से 6 बोगियां पूरी तरह से गिर गई थीं। बताया गया है कि इन 6 में से दो बोगियां एक-दूसरे से टकराते हुए ढलान से नीचे गिर गईं। इस ट्रेन हादसे में मां-बेटी सहित चार की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे में अब तक लगभग 150 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। जिनमें से लगभग 55 यात्री ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहे हैं। इस ट्रेन हादसे में मरने वालों में 33 वर्षीय उषा भंडारी, उनकी पुत्री 8 वर्षीय आकृति भंडारी, किशनगंज निवासी 27 वर्षीय अबु जाहिद के अलावा एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि अभी तक रेलवे ने आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या नहीं बताई है।

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे पहुंचे मौके पर
घटना के बाद गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना हुई है। चार लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। वह लगातार रेलवे के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का धन्यवाद देता हूं कि उन लोगों ने काफी सहयोग किया। भाजपा के कार्यकर्ता रात से राहत और बचाव कार्य में जुट गए थे। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। जहां-जहां घायल भर्ती हैं, उन अस्पताल के संपर्क में हूं।

रेलवे की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

Helpline number
PNBE - 9771449971
DNR - 8905697493
ARA - 8306182542

COML CNL - 7759070004 Help line number 
Prayagraj 0532-2408128
0532-2407353
0532-2408149

Fatehpur 
05180-222026
05180-222025
05180-222436

Kanpur 
0512-2323016
0512-2323018
0512-2323015

Etawah 
7525001249

Tundla 
05612-220338
05612-220339
05612-220337

Aligarh 
0571-2409348

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.