कृषि कानून की प्रतियां फूंकने पहुंचे भाकियू नेताओं और पुलिस में हुई नोकझोंक, पुलिस ने बिल की कॉपी छीनी

Farmers Protest : कृषि कानून की प्रतियां फूंकने पहुंचे भाकियू नेताओं और पुलिस में हुई नोकझोंक, पुलिस ने बिल की कॉपी छीनी

कृषि कानून की प्रतियां फूंकने पहुंचे भाकियू नेताओं और पुलिस में हुई नोकझोंक, पुलिस ने बिल की कॉपी छीनी

Tricity Today | जेवर में प्रर्दशन करते भाकियू के किसान नेता

भारतीय किसान यूनियन के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता बुधवार की दोपहर केन्द्र सरकार के कानून की प्रतियां फूंकने जेवर कस्बे के मुख्य चैराहे पर पहुंचे। किसानों के आने की सूचना पर भारी पुलिस बल चौराहे पर तैनात कर दिया गया था। जवानों ने कानून की प्रतियां नहीं जलाने दीं। किसानों से पुलिस ने प्रतियां छीन लीं। जिससे गुस्साए किसान मुख्य चैराहे पर धरना देकर बैठ गये।

भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राकेश अत्री के नेतृत्व में करीब एक दर्जन किसान केन्द्र सरकार के बिल की प्रतियां हाथों में लेकर नारेबाजी करते हुए जेवर के मुख्य चैराहा पर पहुंचे। जहां पहले से मौजूद पीएसी और पुलिस बल के जवानों ने किसानों को रोक दिया। जलाने से पूर्व ही प्रतियों को छीन लिया। जिससे गुस्साए किसान नेता करीब दस मिनट के लिये धरने पर बैठे गये। पुलिस बल के जवानों के समझाने के बाद बैरंग लौट गये।

इस मौके पर शमशाद सैफी, संजय शर्मा, गौरव शर्मा, विकास कौशिक, अनीस खां, रामपाल सिंह, मनीष पंडित, नसीम खां आदि मौजूद थे। पीएसी व पुलिस के जवानों से निराशा के बाद भाकियू नेता किसान मैन चैराहा से दूर हटकर अज्ञात स्थान पर पहुंच गए। पुलिस बल की गैर मौजूदगी में केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कानून को वापस लेने की मांग की। बिल की प्रतियां जलाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.