मुरादनगर में खुदकुशी महिला के ब्लैकमेल से तंग सलीम ने जहर पीकर जान दी

ghazibad police | डीसीपी विवेक चंद यादव



Ghaziabd News : मुरादनगर में दूसरे पति को अपनी बेटी से दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाने वाली महिला ब्लैकमेल कर आत्मह‌त्या के लिए मजबूर करने के मामले में फंस गई है। आत्महत्या करने से पहले सलीम नाम के शख्स ने उक्त महिला के साथ दो अन्य लोगों लियाकत और असलम का भी नाम लिया है। इनमें से एक आरोपी एक राजनैतिक दल से भी जुड़े बताए जाते हैं।

झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
आरोप है कि तीनों आए दिन झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देते थे। महिला के पास सलीम के साथ कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी हैं। सलीम के भाई गुलजार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लियाकत को हिरासत में भी ले लिया है।
पुलिस उपायुक्त (देहात) विवेक चंद यादव ने बताया - गुलजार ने पुलिस को तहरीर के साथ ही सलीम की वह वीडियो भी उपलब्ध कराई है जो सलीम ने जहरीला पदार्थ पीने से पहले रिकॉर्ड की थी। वीडियो और तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

डीसीपी ने क्या कहा
डीसीपी ने बताया - वीडियो में सलीम ने जिस महिला पर ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है वह महिला अंसार से दूसरी शादी कर उसके साथ रह रही थी। महिला के पहले पति से पांच बच्चे हैं जो अपने पिता के साथ रहते हैं लेकिन उनमें से तीन बच्चे पिछले दिनों मां के पास कुछ दिन रहने के लिए आए थे। आरोप है कि 28 जून की रात में अंसार ने पहले पति से महिला की 18 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अंसार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि डीसीपी विवेक चंद यादव का कहना है कि किशोरी ने भी अपने बयान में अंसार द्वारा दुष्कर्म किए जाने और विरोध करने पर मारपीट करने की बात कही थी।  
 

अन्य खबरें