BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, 52 साल की महिला ने पंचशील सोसाइटी से कूदकर दी जान

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दुखद खबर सामने आ रही है। एक 52 साल की महिला ने ऊंचाई से कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह महिला अपने परिवार के साथ सोसाइटी में रहती थी। 

क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित पंचशील ग्रीन्स वन हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। महिला की उम्र करीब 52 साल थी। महिला ने अपने टावर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

महिला ने आत्महत्या क्यों की?
अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि महिला ने आत्महत्या क्यों की है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह काफी समय से परेशान थी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें