ग्रेटर नोएडा में लूट : व्यापारी को डरपोक बदमाशों ने बनाया निशाना, एक चीख पर बाइक छोड़कर भागे

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : दादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात को एक लूट हुई है। एक व्यापारी से 3.10 लाख रुपये की लूट हुई। जब आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे तो पीड़ित ने शोर मचा दिया, जिसके बाद बदमाश मौके पर अपनी बाइक को छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस गंभीरता के साथ जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। आरोपियों की पहचान जिले के ही एक गांव में की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द इस लूट को खुलासा हो जाएगा। 

कैसे हुई लूट
बताया जा रहा है कि दादरी थाना क्षेत्र में नंदकिशोर खल व्यापारी के रूप में काम करते हैं। उनकी अनाज मंडी में दुकान है। गुरुवार की रात को वह अपनी दुकान को बंद करके वापस घर की तरफ लौट रहे थे। नंदकिशोर अपनी बाइक पर सवार थे। जब वह अपने घर के पास पहुंचे तो अज्ञात बाइक पर कुछ बदमाश आए। बदमाशों ने नंदकिशोर के हाथ से 3.10 लाख रुपये से भरा हुआ बैग छीन लिया। इसके बाद पीड़ित ने शोर मचा दिया। मौके पर बदमाश घबरा गए और अपनी बाइक को वही पर छोड़कर भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। 

पुलिस ने कहा- जल्द होगा खुलासा
इस मामले में ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले में खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया है। पुलिस को शुरुआती जांच के दौरान अहम जानकारी हाथ लगी है, जिसके माध्यम से अगले कुछ घंटे के दौरान ही खुलासा हो सकता है। पुलिस का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। साथ ही इस बात का पता चल जाएगा कि आरोपियों को पीड़ित के बारे में जानकारी कैसे हुई। सभी सवालों के जवाब जल्द खुलासे में मिल जाएंगे।

अन्य खबरें