BIG BREAKING : नोएडा में पेट्रोल पंप पर सीएनजी का सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग , लपटें देख उड़े होश

नोएडा | 3 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | आग बुझाते फायर कर्मी



Noida News : नोएडा के सेक्टर 37 स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी का सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 6 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। आग ने पेट्रोल पंप के आसपास मौजूद मार्केट को भी अपनी चपेट में ले लिया है। 
          View this post on Instagram                      

A post shared by Tricity Today (@tricitytoday_)

जानिए कैसे लगी आग
सेक्टर 37 में एक पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर सीएनजी प्लांट भी लगा है। मंगलवार रात पेट्रोल पम्प पर एक सीएनजी का सिलेंडर फट गया। इसके कारण पेट्रोल पंप में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे परिसर में फैल गई और उसने आसपास की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना की सूचना के बाद कई थानों की फोर्स और फायर ब्रिगेड की करीब 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाना शुरू कर दिया गया है। आग पर अभी तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है। खबर लिखे जाने तक आग जारी थी। 

पुलिस का बयान
इस संबंध में डीसीपी विद्यासागर का कहना है कि  पेट्रोल पंप पर आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

अन्य खबरें