नोएडा में बदमाश का एनकाउंटर : गन पाइंट पर लोगों से करता था लूटपाट, 25 हजार रुपए का था इनामी

नोएडा | 5 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | नोएडा में बदमाश का एनकाउंटर



Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बाइक सवार एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

ये है पूरा मामला 
दरअसल, थाना सेक्टर 39 पुलिस टीम रविवार देर रात सेक्टर 46 रेड लाइट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। इस पर आरोपी ने बाइक दौड़ा दी। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाके लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

गन पाइंट पर लोगों से करता था लूटपाट 
पकड़े गए बदमाश की पहचान 30 वर्षीय राजेश कश्यप उर्फ भेड़ा पुत्र बिशना निवासी ग्राम बसई, थाना फेस 3 नोएडा के रूप में हुई है। आरोपी थाना सेक्टर 39 के एक गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी चोरी की बाइक से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। पकड़े गए आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट और चोरी आदि के 26 मुकदमे दर्ज हैं।

अन्य खबरें