नोएडा पुलिस का क्राइम कंट्रोल : युवक से लूटी सोने की चेन, घटना चोरी में दर्ज 

नोएडा | 2 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Images | नोएडा पुलिस



Noida News : नोएडा पुलिस ने क्राइम कंट्रोल करने का नया तरीका ईजाद किया है। पुलिस लूट की घटनाओं को चोरी में दर्ज कर रही है। ऐसा ही एक मामला थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस ने चेन लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया है। 

अब जानिए पूरा मामला 
दरअसल, विक्की शर्मा परिवार के दिल्ली के घिटोरनी गांव में रहते हैं। वह नोएडा के सेक्टर 60 में जॉब करते हैं। 18 जुलाई को चह कंपनी जा रहा था। जब एचसीएल कंपनी के सामने पहुंचे तो एक बाइक पर दो व्यक्ति आए और उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित चिल्लाते हुए बाइक के पीछे भी दौड़े, लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए। 

एक सप्ताह बाद चोरी में केस दर्ज 
घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने इस मामले को चोरी में दर्ज किया है। पुलिस ने एफआईआर में बताया है कि पीड़ित सेक्टर-60 से गुजर रहा था तभी दो व्यक्ति द्वारा उसकी सोने की चेन चोरी कर ली गई। अब आप इस खबर को पढ़ने के बाद अंदाजा लगा सकते हैं कि पुलिस कैसे क्राइम कंट्रोल करती होगी।

अन्य खबरें