पंजाब सरकार ने टूरिज्म को बढ़ावा देने पर दिया जोर, सीएम बोले- इन्वेस्टरों को 14 दिन में मिलेगा मालिकाना हक

Punjab Tourism Summit : पंजाब सरकार ने टूरिज्म को बढ़ावा देने पर दिया जोर, सीएम बोले- इन्वेस्टरों को 14 दिन में मिलेगा मालिकाना हक

पंजाब सरकार ने टूरिज्म को बढ़ावा देने पर दिया जोर, सीएम बोले- इन्वेस्टरों को 14 दिन में मिलेगा मालिकाना हक

Tricity Today | टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट में दिग्गज पहुंचे।

Chandigarh : पंजाब में पहला ‘टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट’ (Tourism Summit And Travel Mart) में आए हजारों की संख्या में इन्वेस्टरों को अपनी ओर आकर्षित किया है। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम का मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने मोहाली के एमिटी यूनिवर्सिटी में उद्घाटन किया। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रमों से इन्वेस्टरों को पंजाब से रूबरू करवाया गया। मेहमानों को पंजाब की प्रसिद्ध मक्के की रोटी और साग काफी पसंद आई। इस दौरान पर्यटन के तौर पर अमृतसर का स्थान (अमृतसर इन टूरिज्म डेस्टिनेशन), हेरिटेज टूरिज्म, ईको एंड फार्म-होम स्टे टूरिज्म, फूड एंड क्लीनरी टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म और मीडिया-एंटरटेनमेंट टूरिज्म जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी रहे।

समृद्ध है पंजाब की सांस्कृति​क विरासत
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध है, जिस कारण पंजाबियों ने हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। पंजाबी समाज सेवा में भी मशहूर है, जो हर संकट के समय लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर में हर रोज एक लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। अब राज्य सरकार का ध्यान पंजाब के अन्य स्थानों के विशेष पहलुओं को उजागर करने पर है। हमारे पास पर्यटन को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी सुविधाएं हैं, जिसे धरातल पर उतरने का समय आ गया है। उन्होंने अमृतसर के बाहरी इलाके में एक 'सेलिब्रेशन प्वाइंट' बनाने, राज्य में फिल्म सिटी शुरू करने और पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना के बारे में जानकारी दी।
पंजाब घूमने और संस्कृति जानने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के प्रत्येक गांव में शहीदों के स्मारक हैं, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में देश की खातिर कुर्बानी दी हैं। उनके बारे में दुनिया को बताने की जरूरत है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर अपने व्यापार आदि के लिए जमीन चिन्हित कर लें। उन्हें हर तरह की मंजूरी 14 दिन में दी जाएगी। उसके बाद वह अपनी जमीन की रजिस्टरी करवाएं। इसी तरह हाउसिंग के लिए रेड स्टांप पेपर दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में भी अगर कोई उनसे पूछने आए तो उन्हें केवल अपने स्टांप पेपर दिखाने की जरूरत होगी। इस स्टांप पेपर पर संबंधित उद्योगों से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी होगी। मान ने लोगों से पंजाब घूमने और यहां की संस्कृति जानने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को नंबर वन बनाना है तो पंजाब को विकसित राज्य बनाना होगा।

1.5 लाख धार्मिक पर्यटक
पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि एक शांतिप्रिय भूमि के रूप में पंजाब को जाना जाता है। टूरिस्ट के लिए पंजाब से बेहतर कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में 1.5 लाख धार्मिक पर्यटक आते हैं। उनमें से लगभग 50 हजार वाघा सीमा को भी कवर करते हैं। भगत सिंह की भूमि होने के नाते, हमारे पास देशभक्ति पर्यटन भी बहुत है। हमारा लक्ष्य इन दोनों से आगे बढ़ना है, इसलिए पिछले वर्ष के लिए, हम 'जल और साहसिक पर्यटन नीतियों पर काम कर रहे हैं। कल्याण पर्यटन के लिए नीति पर काम चल रहा है।
पंजाब बनेगा टूरिज्म हब
अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार इस प्रकार की समिट का आयोजन किया गया है, जो आने वाले समय में पंजाब में रोजगार के अवसर बढ़ाने और टूरिज्म हब बनाने में काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने भक्ति (रूपनगर, अमृतसर, तरनतारन), सीमा पर्यटन (अमृतसर, फिरोजपुर, फाज़िका) और कल्याण (रूपनगर, होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट), पंजाब के शांत परिवेश और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ तालमेल बिठाते हुए, जल और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। देश-विदेश के नामी शख्सियतों ने पंजाब में पहली बार इस तरह का समिट करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के नए प्रयासों की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम का मकसद पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान दिलाना रहा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.