गाजियाबाद से बड़ी खबर : भूमाफिया सुधीर गोयल और उसकी पत्नी रेखा पर ईडी का एक्शन

Tricity Today | Symbolic Image



Ghaziabad News : धोखाधड़ी, जालसाजी और जमीन खरीदारों को धमकाने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुलंदशहर के भूमाफिया सुधीर गोयल और उनकी पत्नी रेखा गोयल के खिलाफ गाजियाबाद विशेष कोर्ट में पीएमएलए के तहत अभियोजन शिकायत दर्ज कराई है। इसमें ईडी ने बताया है कि अब तक की जांच में क्या सामने आया है। 1 जुलाई को ईडी कोर्ट ने इस शिकायत का संज्ञान लिया है।

अवैध रूप से काटी 10 से अधिक कॉलोनियां 
ईडी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ईडी ने 3 मई 2024 को सुधीर गोयल और पत्नी राखी गोयल के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था। यह मामला सुधीर और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और जमीन खरीदारों को धमकाने से जुड़ा था। लैंड यूज नहीं बदला, एक प्लॉट कई लोगों को बेचा ईडी की जांच में पता चला है कि सुधीर और उसके गिरोह ने बुलंदशहर जिले में अवैध रूप से बनाई गई 10 से अधिक कॉलोनियों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। निवेशकों को वादे के मुताबिक जमीन के प्लॉट न देकर ठगा गया। ज्यादातर खरीदार सेना और पुलिस में कार्यरत थे, जिनके साथ धोखाधड़ी की गई।

गिरफ्तारी के बाद जब्त की करोड़ों की संपत्ति
ईडी ने इससे पहले 5 मार्च को ईडी ने बुलंदशहर से सुधीर गोयल और राखी गोयल को गिरफ्तार किया था। न्यायिक हिरासत के दौरान दोनों से पूछताछ में ईडी को पता चला कि सुधीर गोयल, उसकी पत्नी रेखा और गिरोह के सदस्यों ने इन गतिविधियों से काफी पैसा कमाया। इस पैसे को रियल एस्टेट में निवेश किया गया। ईडी ने सुधीर और रेखा की 27.49 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। इस मामले में ईडी की आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरें