हापुड़ में लव जिहाद :  वसीम ने राहुल बनकर मुंबई की विधवा से शादी करने के बाद कराया धर्मांतरण, इंस्टाग्राम के जरिए की थी दोस्ती 

हापुड़ | 2 महीना पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | आरोपी वसीम मलिक उर्फ राहुल गिरफ्तार



Hapur News : मुंबई (महाराष्ट्र) की एक विधवा हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने और उसका धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी वसीम मलिक उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।  

इंस्टाग्राम के जरिए फंसाया 
मुकदमा दर्ज कराते हुए मुंबई के थाना पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्ना मुकादम क्षेत्र की विधवा महिला ने बताया फरवरी-2023 में उसके पास थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के एक मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। आरोपी ने अपना नाम राहुल बताकर उसे लव जिहाद में फंसाया। आठ मार्च 2023 को पीड़िता आरोपी से मिलने उसके गांव पहुंची थी। यहां से आरोपी उसे एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर बेहोश कर पीड़िता से रेप की वारदात को अंजाम दिया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। 

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कराया धर्मांतरण
होश में आने पर आरोपी ने महिला को वीडियो दिखाई। शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि 25 मार्च 2023 को आरोपी उसे दिल्ली की जामा मस्जिद ले गया। जहां आरोपी ने उसका धर्मातरण करा निकाह कर लिया। पीड़िता जिला गौतमबुद्ध नगर के गांव बरौला में किराये के मकान में रहने लगी। यहां आरोपी और उसके दो अज्ञात साथियों ने पीड़िता पर उसकी बेटी का धर्मातरण कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि आरोपी पीड़िता के लाखों रुपये भी हड़प चुका है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे।

अन्य खबरें