BIG BREAKING : कैम्ब्रिज स्कूल में मासूम के प्राइवेट पार्ट से की गई छेड़छाड़, स्कूल और पुलिस ने मामला दबाया

नोएडा | 5 दिन पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | Symbolic Image



Noida News : नोएडा में इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल जूनियर विंग में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी की गई थी। इस मामले में बच्ची के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।

जानिए पूरा मामला 
नोएडा में एक व्यक्ति परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उनकी साढ़े तीन साल की बेटी सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल जूनियर विंग में पढ़ती है। बच्ची पिछले कुछ दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। वह और उनकी पत्नी बेटी को डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद पिता ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि स्कूल में जो भईया प्लेट देते हैं उन्होंने दो दिन पहले उसके प्राइवेट पार्ट पर कुछ चुभाया था। 

स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने दबाया
बताया जा रहा है कि घटना के बाद बच्ची के पिता ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की। लेकिन उन्होंने आरोपी पर कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद पिता ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले आनन-फानन में एफआईआर दर्ज कर ली। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पूरे मामले को दबा दिया।

अन्य खबरें