गाजियाबाद में आग से कोहराम : महिला समेत 3 लोग जिंदा जले, 4 लोग अस्पताल में लड़ रहे मौत से जंग

गाजियाबाद | 3 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | गाजियाबाद में आग से कोहराम



Ghaziabad News : गाजियाबाद में टीला मोड थाना क्षेत्र के न्यू डिफेंस कॉलोनी में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। इस बीच घर में 4 पुरुष और एक महिला और दो लड़कियां गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाकर झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक महिला और दो लड़कियों की मौत हो गई। 

सिलेंडर फटने से मची चीख-पुकार 
जानकारी के मुताबिक यहां डिफेंस कॉलोनी के एक घर में सिलेंडर में आग लग गई। खाना बनाते समय आग लग गई। परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वे खुद को नहीं बचा सके। आग में 7 लोग झुलस गए। घटना की सूचना पर पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए झुलसे हुए लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 
35 वर्षीय बागमती, 18 वर्षीय हिमानी और 16 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। 

घायलों को इलाज जारी 
पुलिस के मुताबिक घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घायलों की पहचान 55 वर्षीय नाथूराम, 40 वर्षीय मुकेश, 35 वर्षीय सोनू और 17 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी सबकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

अधिकारी का बयान 
एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि सिलेंडर फटने से घर में आग लगी थी। हादसे में एक महिला और दो लड़कियों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना में घर में रखा सारा सामान जल गया।

अन्य खबरें